नोएडा, जून 20 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-93 निवासी कारोबारी से पेंट के टैंकर भेजने के नाम पर 15.68 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी ने गुजरात की एक फर्म और उसके व्यापारी से एडवांस देकर टैंकर बुक किया था, लेकिन फर्म ने न तो इनवाइस दी और न ही टैंकर भेजा। इस पर पीड़ित ने व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज कराया। सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी जैपाल सिंह जेपी इंटरप्राइजेज के नाम से पेंट की फर्म संचालित करते हैं। मार्च में उन्होंने गुजरात की आरपी ट्रेडलिंक फर्म और उसके प्रोपराइटर रमेश पिराजी गुगरवाल से संपर्क किया। रमेश ने खुद को डिस्टिलेट आयल सप्लायर बताया और सस्ते दर पर माल उपलब्ध कराने का दावा किया। यह भी पढ़ें- कारोबारी से 15.68 लाख रुपये हड़पे व्हाट्सऐप पर वीडियो भेजकर माल से लदे टैंकर की पुष्टि भी कराई। भुगत...