लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ,संवाददाता। शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठग ने तालकटोरा के कारोबारी से 1.60 करोड़ रुपये ठग लिए। जालसाज ने व्हाट्सएप पर फंसाया और 31 बार में रुपये ट्रांसफर कराए। वहीं, निजी अस्पताल के डॉक्टर के आधार कार्ड की मदद से साइबर जालसाज ने ठगी की।राजाजीपुरम ई-ब्लॉक निवासी कारोबारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि फरवरी माह में उनके पास एक फोन आया। फोनकर्ता ने अल्मांडज ग्लोबल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड का अधिकारी बताया। जालसाज ने शेयर मार्केट में निवेश के बारे में बताया। उसके बाद उनका नंबर ग्रुप एलाइट कोर 231 व 1वी1 एडवांसड ग्रुप पर जोड़ा गया। ग्रुप एडमिन ने शेयर निवेश पर मुनाफे का आश्वासन दिया। जाल में फंसाने के बाद उनका डीमैट अकाउंट खोला गया। जाल में फंसे पीड़ित ने 10 फरवरी से 13 मार्च के बीच 31 बार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.