कारोबारी से साढ़े बारह लाख की ठगी
नोएडा, जून 16 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग में निवेश का लालच देकर सेक्टर-63 निवासी कारोबारी से 12.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए फंसाया। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गोविंद अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उन्हें छह फरवरी को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में खुद को विशेषज्ञ ट्रेडर बताने वाले लोग क्रिप्टो ट्रेडिंग से मुनाफे का दावा कर रहे थे। हर ट्रेड पर 30 डॉलर का कमीशन मिलेगा और निवेश पर आकर्षक रिटर्न प्राप्त होगा। शुरुआत में ग्रुप में मुनाफे के स्क्रीनशॉट और अन्य सदस्यों के कथित लाभ दिखाकर भरोसा कायम किया गया। इसके बाद आठ से 12 फरवरी के बीच पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 12.50 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। निवेश के बाद जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.