नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नई दिल्ली, प्रसं। देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में 23 मार्च को कारोबारी से लूट में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन मध्य जिला पुलिस वारदात के ढाई माह बीत जाने के बाद वारदात में मध्यस्थ बने दो आरोपियों अनिल और उसके कर्मचारी को अब भी नहीं ढूंढ़ पाई है। इसके लिए अभी तक भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू तक नहीं की है। यूपी के जालौन निवासी दीपक कुमार अपने शोरूम के लिए आभूषण खरीदने के लिए 23 मार्च को दिल्ली आए थे। उन्होंने इसके लिए करोल बाग के आभूषण कारोबारी अनिल से बात की थी। अनिल के कहने पर वह 10.40 लाख रुपये लेकर दिल्ली आए। जांच में सामने आया कि अनिल ने कई बार मिलने की जगह बदली और हमेशा नगदी के बारे में पूछा। फिर अजमल खान पार्क के पास बुलाकर अपने कर्मचारी को लाने के लिए भेजा। कर्मचारी ने भी कई बार नगदी होने...