बरेली, फरवरी 26 -- किला में रहने वाले कारोबारी से अंजान नंबर से एक शख्स से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उसका अपहरण कर हत्या की धमकी दी है। इसके बाद से कारोबारी और उसका परिवार दहशत में है। इस मामले में किला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। किला के साहूकारा में रहने वाले संजय अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि बीते 12 फरवरी को रात करीब 9 बजे उसके फोन पर एक अंजान नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने बताया कि उसका नाम राजेश है और वह रामपुर का रहने वाला है। उसने कारोबारी से कहा कि उसके खाते में एक लाख रुपये भेज दें नहीं तो रामपुर-मुरादाबाद जाते समय उसका अपहरण कर लेगा। संजय ने उसकी बात सुनकर फोन काट दिया। आरोप है कि 13 फरवरी को आरोपी ने उसके पास फिर फोन किया और कहा कि रुपये नहीं दिए तो उसकी हत्या कर देग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.