कारोबारी से ढाई लाख की ठगी, पांच गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 22 -- फरीदाबाद, सरसमल। सीआईएसएफ कैंटीन के खरीद विभाग का कर्मचारी बनकर एक कारोबारी से 2.53 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी परचेज ऑर्डर और रिफंड का झांसा देकर रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। साइबर थाना बल्लभगढ़ में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने परमजीत, प्रदीप कुमार, भारत कुमार, निखिल और वंश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सेक्टर-70 आईएमटी निवासी एक व्यवसायी को 22 जून को फोन कर एक व्यक्ति ने खुद को सीआईएसएफ कैंटीन के खरीद विभाग का कर्मचारी बताया। यह भी पढ़ें- राजस्थान में 12 करोड़ का ऑनलाइन गोल्ड स्कैम; फर्जी कंपनी की महिला डायरेक्टर मुंबई से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.