नोएडा, जनवरी 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। लाखों रुपये की ठगी करने के बाद कारोबारी को धमकाने के मामले में कंपनी संचालक दंपति के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस केस में नामजद दंपति से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। वंश अरोड़ा ने पुलिस को शिकायत दी कि उदय बत्रा और उनकी पत्नी नवनीत बत्रा ने षड्यंत्र के तहत उसे विश्वास में लेकर लाखों की रकम हड़प ली। आरोपियों ने इंटीरियर कार्य के नाम पर उसको झांसे में लिया और धीरे-धीरे उससे 92 लाख 65 हजार रुपये ले लिए। सौदे के दौरान तय राशि से चार लाख पांच हजार रुपये अधिक लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो काम पूरा किया और न ही रुपये वापस किए। वंश ने जब दोनों से अपने रुपये और सामान की मांग की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में दोनों ने कहा कि यदि उसने दोबारा तकादा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.