नई दिल्ली, अगस्त 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रानी झांसी फ्लाईओवर पर गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने होटल कारोबारी से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर बदमाशों ने हत्या की नीयत से कई राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। उत्तर जिला पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के भीतर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर पिस्टल और वाहन बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विनय कुमार का नबी करीम में होटल है। वह व्यवसायिक साझेदार किशन सिंह के साथ स्कूटी से मानेस्ट्री खरीदारी करने गए थे। लौटते वक्त सिविल लाइंस इलाके में दोनों ने नाश्ता किया और नबी करीम के लिए रवाना हुए।

पुलिस कार्रवाई डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि रानी झांसी फ्लाईओवर पर चढ़ते समय स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। फिर हथियार दिखाकर होटल कारोबारी से सोने की चेन...