कारोबारी समेत 17 प्रापर्टी सील, 74 लाख की वसूली
मुरादाबाद, मार्च 24 -- नगर निगम हाउस टैक्स वसूली का अभियान चला रहा है। मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में बकाएदारों के खिलाफ टैक्स विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान लाखों रुपये टैक्स बकाए में कारोबारी समेत 17 प्रापर्टी को सील किया गया। आधा दर्जन बकाएदारों को दो दिनों के भीतर टैक्स जमा करने की चेतावनी दी गई। हिदायत दी कि निर्धारित समय के भीतर पैसा जमा नहीं कराया गया तो सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को टैक्स विभाग की टीम ने 74 लाख रुपये की वसूली भी की। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि बकाएदार समय से अपना टैक्स जमा करा दें वरना निगम प्रापर्टी को सील करेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रापर्टी मालिक की होगी। मंगलवार को सगीर अहमद, मोहम्मद वाजिद, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद अमील, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.