नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में 19 मार्च की रात बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कारोबारी भाइयों का अपहरण कर लिया। सरेआम वारदात से पहले दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवा में गोलियां भी चलाईं। फिर दोनों भाइयों को उनकी ही कार में अगवा कर हरियाणा के कुरुक्षेत्र ले गए। वहां 52 लाख रुपये की नगदी और ज्वेलरी लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए। वारदात के बाद किसी तरह दिल्ली लौट कारोबारी भाइयों की शिकायत पर राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शनिवार को ज्वेलर हरिश शर्मा उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित कारोबारी 33 वर्षीय सागर शर्मा और 28 वर्षीय मानिक शर्मा परिवार के साथ पश्चिम विहार के मीरा बाग इलाके में रहते हैं। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.