लखनऊ, जून 22 -- शोरूम मालिक के ऑडिट कराने पर खुली पोल कोर्ट के आदेश पर पीजीआई पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई के साउथ सिटी निवासी इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी हेमंत कुमार ने अपने नौ कर्मचारियों पर 8.55 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पीजीआई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शोरूम की जानकारी हेमंत ने बताया कि उतरेठिया बाजार में उनका इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। शोरूम में विवेक यादव मैनेजर है। स्टॉक, बिक्री और नकदी के प्रबंधन की जिम्मेदारी विवेक को सौंपी गई थी। आरोप है कि कुछ माह पहले उन्होंने रिकॉर्ड और स्टॉक का ऑडिट कराया था। रिपोर्ट में 8.55 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई। गहनता से जांच करने पर पता चला कि बिक्री से मिली रकम का हिस्सा कंपनी के खातों में जमा नहीं किया गया। साथ ही मोबाइल...