बिजनौर, अप्रैल 9 -- जनपद के बहुचर्चित प्रकरण में शहर कोतवाली पुलिस ने कारोबारी तालिब बंधुओं को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की। पुलिस कारोबारी भाईयों को घटनास्थल आरामशीन पर ले जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस आरोपी कारोबारी भाईयों से कुछ बरामद नहीं कर पाई। पुलिस ने तय समय सीमा में अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीजेएम नरेन्द्र कुमार की अदालत ने शहर कोतवाली पुलिस का गुरुवार को पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह पर हमले के आरोपी भाईयों का पांच घंटे का रिमांड मंजूर किया था। जिस पर शहर कोतवाली के एसएसआई व विवेचक सुभाष राणा ने सुबह करीब 10 बजे जेल पहुंचकर कारोबारी खालिद, तालिब व आबिद को अपनी कस्टडी में ले लिया। जिसके बाद पुलिस तीनों को लेकर शहर कोतवाली पहुंची थी। जहां विवेचक ने तीनों भाईयों से अलग-अलग बयान दर्ज किए।इसके बाद पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.