बिजनौर, अप्रैल 19 -- बिजनौर। पूर्व सांसद विवाद के चलते जेल में बंद तालिब बंधुओं की जमानत अर्जी को सीजेएम ने निरस्त कर दी है पूर्व सांसद से हुए विवाद के चलते दो अप्रैल से जिला कारागार में बंद तालिब बंधुओं के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। शनिवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद सीजेएम प्रीति चौधरी ने कारोबारी तालिब बंधुओं की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।गौरतलब है कि एक अप्रैल को बिजनौर में चांदपुर की चुंगी पर आरा मशीन की जांच के दौरान पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह व उनके समर्थकों पर हमले के आरोप में नामजद कारोबारी तालिब बंधुओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया था। एक अप्रैल को अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद तालिब, खालिद और आबिद को जेल भेज दिया था। मामले के विवेचक ने कोर्...