बिजनौर, अप्रैल 4 -- बिजनौर। कारोबारी तालिब-खालिद प्रकरण में सपाइयों ने अलग-अलग जिलाधिकारी व एसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में प्रकरण में निष्पक्ष जांच व अनावश्यक उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में सपा विधायक व पदाधिकारी शामिल रहे। ज्ञापन में कहा कि तालिब-खालिद प्रकरण को करीब 10 माह बीत चुके हैं। इस दौरान इनके विरुद्ध कई बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र प्रेषित किए गए हैं, जिनमें से कईं शिकायतें प्रथम दृष्टया असत्य एवं आधारहीन प्रतीत होती हैं। प्रकरण में अनेक बार जांच कराई जा चुकी है, जबकि कुछ जांच अभी लम्बित हैं। एक ही प्रकरण को बार-बार विभिन्न माध्यमों से उठाना न्यायसंगत नहीं है तथा यह दर्शाता है कि किसी विशेष उद्देश्य से अनावश्यक रूप से दबाव बनाया जा रहा है।एक सम्मानित परिवार की महिलाएं तक न्याय एवं सहायता ...