नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र में एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित मनुवीर त्यागी ने अपने पूर्व साझेदार और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ फेज-3 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-88 निवासी मनुवीर त्यागी हैंडीक्राफ्ट का कारोबार करते हैं। उन्होंने सेक्टर-67 में लोकेश चौहान की बिल्डिंग किराये पर ली थी और उसे अपना साझेदार बनाया था। बाद में मनुवीर ने अपना कार्यालय सेक्टर-88 में शिफ्ट कर लिया और नए पार्टनर के साथ काम शुरू कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर लोकेश रंजिश रखने लगा। उसने 13 मार्च को व्हाट्सऐप कॉल कर एक गुंडे के जरिए धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.