कारोबारी को कार ने मारी टक्कर,सौ मीटर घिसटने से मौत
लखनऊ, जून 30 -- दुबग्गा में सोमवार दोपहर पिकअप का पंचर पहिया बदलते वक्त सड़क किनारे खड़े कारोबारी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कारोबारी कार में फंस गए और घिसटते हुए चले गए। 100 मीटर दूर कारोबारी कार से छूटकर गिरे। पुलिस कारोबारी को केजीएमयू लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। संतकबीर नगर के साकिन ग्राम पोस्ट शनिचरा बाजार निवासी राम नेवाश अग्रहरी (89) आम कारोबारी थे। मृतक के बेटे रवि ने बताया कि पिता सोमवार को पिकअप लेकर फरदिपुर फल मंडी आम लेने गए थे। वह मंडी से आम लोड कर घर आ रहे थे। सैदपुर महेरी रिंग रोड पर पहुंचे तो पिकअप का पहिया पंचर हो गया। चालक रोहित ने वाहन का पहिया बदलने लगे। रामनेवाश सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान बेकाबू कार ने रामनेवाश को टक्कर मार दी। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.