फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद,वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली दरियागंज के एक स्क्रैप कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक लाख रुपये लूटने के बाद आरोपियों ने स्क्रैप कारोबारी की हत्या कर दी थी। बुधवार को थाना आदर्श नगर की टीम ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दिल्ली थाना चांदनी महल ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी थी कि सात मार्च को उन्हें दिल्ली दरियागंज निवासी मोहम्मद आरिब के लापता होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में 10 मार्च को थाना चांदनी महल में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान तकनीकी सहायता के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ मिलकर आरिब की हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी की निश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.