हापुड़, जून 12 -- हापुड़ । जनपद के प्रमुख कारोबारी के यहां डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 25-25 हजार रुपये के दो बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हैं। ताकि उनकी गिरफ्तारी कर लूटी गई धनराशि में से 14 लाख रुपये और बरामद की जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमों ने आसपास के जनपदों और राज्यों में डेरा डाला है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन दोनों फरार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस इस वारदात में शामिल एक निलंबित सिपाही समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह भी पढ़ें- 25-25 हजार के इनामी बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिसडकैती की वारदात जनपद के प्रमुख कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर पर एक जून को च...