कारोबारी के यहां करोड़ों रुपये की डकैती डालने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
हापुड़, जून 4 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारीनगर में कारोबारी के घर में घुसकर करोड़ों की डकैती की वारदात को हुए तीन दिन बीच चुके हैं। लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों को गिरप्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की सात टीमों ने 200 से ज्यादा कैमरे खंगाले हैं, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की है। पूछताछ में कई बड़े घराने के युवा भी शामिल हैं। वहीं बदमाश भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर सोमवार की देर रात चार बदमाशों ने दंपती, उनके पोते और चौकीदार को गन प्वाइंट पर लेकर करीब सवा किला सोना, लाखों रुपये की नकदी लूट की थी। यह भी पढ़ें- 36 घंटे तक नहीं लगा सुराग, 72 घंटे का है व्यापारियों का अल्टीमेटम पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.