पटना, अप्रैल 1 -- बाईपास थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोड़ के पास एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने साढ़े आठ लाख नकदी समेत करीब 50 लाख की संपत्ति चोरी कर ली है। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित कृति सौरभ ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च को बच्चे और पत्नी के साथ जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए ओडिशा गए थे। घर में ताला बंद था। मंगलवार की शाम वापस घर लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा है। घर के अंदर सभी कमरों का दरवाजा खुला है और कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा है। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने मां के कमरे का अलमीरा से चार लाख नकदी और करीब 20 लख के जेवर चोरी कर ली। जिसमें हीरा जड़ित सोने की अंगूठी, हीरे जड़ित दो टॉप, सोने की अंगूठी थी। वहीं, दूसरे कमरे में अलमीरा से साढ़े चार लाख नकद, हीरे की दो अंगूठी, कानबाली, अंगूठी, चेन एक मंगलसूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.