बहराइच, दिसम्बर 18 -- बहराइच संवाददाता। नगर के गल्ला व्यापारी शकील अहमद मेकरानी के यहां दिन भर बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा। मोहम्मद शाकिब के देश की प्रतिष्ठित परीक्षा आईईएस में पहली रैंक पाने पर घर में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कारोबारी भी दिन भी आते रहे। मोहम्मद शाकिब बहराइच के सालारगंज मोहल्ले में अपने माता पिता और भाई बहनों के साथ रहते हैं। यहीं रहते हुए उन्होंने इंटर की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता शकील अहमद मेकरानी कहते हैं कि शाकिब पहले पढ़ने में बड़ा कमजोर था। वह सही तरह से रिजल्ट नहीं दे पा रहा था लेकिन मैंने उसका हौसला बढ़ाया। हमेशा मैं उसे बेहतर बनने के लिए मोटिवेट करता रहा। यही वजह है कि बेटा महज एक साल कोटा में रहकर कोचिंग की और आईआईटी में क्वालिफाई कर गया। आईआईटी पढ़कर निकला तो उसे दो साल में ही...