गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले में सोमवार सुबह आठ बजे एक चार मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग मकान की तीसरी मंजिल में लगे एसी में लगी, जिसके बाद घर में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सभी सदस्य किसी तरह भागकर नीचे आए और अपनी जान बचाई। घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और गोलघर फायर स्टेशन को खबर दी। मौके पर पहुंची राजघाट पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में चार मंजिला मकान में सुबह-सुबह लगी आग, मची चीख-पुकार; जान बचाने को भागे लोग मकान संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल वाहनों को दूर खड़ा कर...