प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। ड्रमंड रोड निवासी एक कारोबारी के घर से लाखों कीमत के हीरे और सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। कारोबारी की तहरीर पर एक माह बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। तहरीर में घर में काम करने वाले कर्मचारियों पर चोरी करने का शक जताया गया है। ड्रमंड रोड सिविल लाइंस निवासी संजय मलिक का अपना कारोबार है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 मार्च को उनकी बेटी की सगाई थी। अगले दिन रात में उन्होंने दुर्गाजी की लॉकेट लगी अपनी सोने की जंजीर पत्नी मोनिका को दी। मोनिका ने उनकी जंजीर अपने व बेटी के जेवर, हीरे के हार के दो सेट और हीरे की बालियां एक थैले में रखकर कमरे की दराज में रख दिया और सो गईं। सुबह दराज खोलने पर जेवरों से भरा थैला गायब मिला। पूरा घर खंगाला गया लेकिन थैले का कोई सुराग नहीं लगा। संजय मलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.