हापुड़, जून 8 -- हापुड़। कारोबारी के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले डकैतों के साथ थाना हापुड़ देहात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शामिल दो घायल बदमाश समेत पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए करोड़ों रुपये के आभूषण और नगदी और लूटी गई बाइक बरामद कर ली है। गिरफ्तार बदमाशों ने युपी पुलिस का एक निलंबित सिपाही विक्की गौतम को भी गिरफ्तार किया गया है, जो वारदात का मास्टरमाइंट बताया गया है। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि कोतवाली हापुड़ देहत प्रभारी पारस मलिक पुलिस टीम के साथ बदमाशों की तलाश में गश्त कर रहे थे, जैसे ही वह सुलतानपुर रोड पर पहुंचे तो दो बाइकों पर पांच लोग संदिग्ध हालत में जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने ...