अलीगढ़, मार्च 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट थाना क्षेत्र में होली के बहाने घर में दाखिल होकर डकैती डालने वाले गिरोह के पांचवें आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। इसके पास से एक चाकू व 500 रुपये बरामद किए गए हैं। देहलीगेट थाना क्षेत्र के घुड़ियाबाग इलाके में हाथरस वाला पेंज निवासी विनोद कुमार स्क्रैप कारोबारी हैं। उनकी पत्नी सुमन भाजपा नेता सुबोध स्वीटी की बहन हैं। बुधवार को होली पर दिनदहाड़े बदमाश होली मिलने के बहाने उनके घर में घुस गए थे। तमंचे व चाकू के बल पर दंपती से मारपीट की और बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दे डाला। सुमन के हाथों के कंगन उतरवा लिए। अलमारी तोड़कर 10 हजार रुपये व गहने लेकर फरार हो गए थे। कारोबारी की पत्नी ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का विरोध भी किया। एक बदमाश का हाथ काट लिया था। एसपी सिटी मृगांक शेखर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.