हापुड़, जून 9 -- जनपद के प्रमुख कारोबारी के घर पर परिजन को बंधक बनाकर डकैती डालने की वारदात में शामिल फरार दो बदमाशों पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं पुलिस की टीमें फरार बदमाशों के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जनपद के प्रमुख कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर पर एक जून को चार हथियारबंद बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर सवा किलो आभूषण, नगदी, बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस वारदात से जनपद में अफरा तफरी मच गई थी। एडीजी, डीआईजी समेत अनेक पुलिस अधिकारियों ने वारदात को गंभीरता से लेते हुए वारदात का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए थे। मेरठ जोन की तीन और जनपद की चार टीमों समेत सात टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई थी。 यह भी पढ़ें- पहली कोशिश नाकाम, दूस...