गुड़गांव, अगस्त 12 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल के इशारे पर गुरुग्राम के सेक्टर-38 में रहने वाले एक प्रमुख कारोबारी पर अंधाधुंध फायरिंग और उनकी हत्या की साजिश को चंडीगढ़ पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ट्रिब्यून चौक से तीन शूटर को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन विदेशी पिस्टल, दो मैगजीन और 19 कारतूस बरामद किए गए हैं। शूटर को हथियार मुहैया करवाने वाले सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि यह विदेशी हथियार पाकिस्तान से आए थे और शूटर को गुरुग्राम के कारोबारी की हत्या करने का जिम्मा दीपक नादंल ने दिया था。

चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस से मिले इनपुट और खुफिया अलर्ट के बाद ...