बलिया, मार्च 3 -- बांसडीह। स्थानीय कस्बा के व्यापारी धनंजय चौरसिया के बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने करीब 67 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। धनंजय ने पुलिस को बताया है कि रविवार की रात एक बैंक खाते से 34 हजार निकाले जाने का मैसेज आया। अभी वह मैसेज को चेक कर रहे थे तभी एक अन्य खाते से 15 सौ और फिर 34 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत टोल फ्री नम्बर 1930 नंबर पर की। सोमवार को उन्होंने मामले से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से मामले की तहकीकात की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...