कारोबारी की सरेराह गोली मारकर हत्या, मरने से पहले अस्पताल ले जाने को लगाता रहा गुहार
नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूपी के गाजीपुर में पुरानी रंजिश में कार सवार बदमाशों ने शहर के मिश्र बाजार इलाके में बाइक सवार कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई वारदात से सनसनी मच गई। गोली लगने के बाद कारोबारी अस्पताल लेकर जाने की गुहार लगाता रहा। लोग उसकी वीडियो बनाते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि आसपास के लोगों की जानकारी पर पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। 'महाकाल गैंग' के सरगना और उसके साथियों पर वारदात करने का आरोप लग रहा है। डीआईजी वैभव कृष्ण भी मौके पर पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली। मुफ्तीगंज मुहल्ला निवासी 25 वर्षीय मुहम्मद कैशन पुत्र मुहम्मद दाउद की जूते-चप्पल की दुकान है। वह बाइक से मिश्राबजार इलाके में गया था। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.