हल्द्वानी, मार्च 3 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। तल्ली हल्द्वानी निवासी कारोबारी की मौत ने कई सवालों को पीछे छोड़ दिया है। कार से कारोबारी की लाश मिली लेकिन उसका मोबाइल फोन और अंगूठी गायब थी। साथ ही दो लोग उसकी कार के पास आए भी थे। जिस कारण पुलिस भी उलझन में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर एक कार में कारोबारी की लाश पड़ी मिली थी। मृतक की पहचान तल्ली हल्द्वानी निवासी 46 वर्षीय अरुण बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट के रूप में हुई। अंदेशा जताया गया कि हार्ट अटैक से मौत हुई होगी। लेकिन पुलिस ने चेक किया तो न तो उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ न ही एक हाथ की अंगूठी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता लगा कि उसकी कार के सामने दो युवक घूम रहे थे। जिन्होंने कार के दरवाजे को लात भी मारी थी। अब ...