रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- संजय कनेरा, रुद्रपुर। रुद्रपुर के एक कारोबारी ने अज्ञात व्यक्ति पर उनकी फोटो और नाम का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस फर्जी आईडी के जरिए लोगों से पैसे मांगने के साथ ही महिलाओं को अश्लील संदेश भी भेजे जा रहे हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। पीड़ित कारोबारी ने अपनी छवि खराब करने की साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के अनुसार, वह एक कंपनी के स्वामी हैं और शहर की सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उनका फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर उसमें उनकी फोटो और नाम का इस्तेमाल किया है। इस अकाउंट के जरिए आरोपी लोगों को कॉल कर रुपये की मांग कर रहा है। साथ ही कई महिलाओं को अश्लील संदेश भेजे जाने की बात भी सामने आई है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.