औरैया, फरवरी 25 -- अछल्दा, संवाददाता। तुरुकपुर नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के छह दिन बाद भी हादसे से जुड़े सामान की तलाश जारी है। मृतक के बड़े बेटे की मांग पर बुधवार को पुलिस ने गोताखोरों के साथ दूसरे दिन भी नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन महिला का पर्स और मोबाइल नहीं मिल सका। परिजनों ने घटना की सीसीटीवी फुटेज से जांच कराने की मांग उठाई है। बताते हैं कि 19 फरवरी को तुरुकपुर गांव के पास नहर में कार गिरने से व्यापारी राजीव गुप्ता, उनकी पत्नी मधू गुप्ता और छोटे पुत्र शुभम गुप्ता की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से परिवार के बड़े बेटे सूर्य मोहन ने पुलिस से मां का पर्स व उसमें रखा मोबाइल तलाशने की गुहार लगाई थी। बुधवार को थाना प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस टीम व औरैया के मढ़ा गांव से बुलाए गए चार गोताखोरों के साथ मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.