हापुड़, अप्रैल 9 -- टिंबर कारोबारी के घर में चोरी करने वाले मुख्य आरोपी ने चोरी के जेवर को नगर में ही एक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख कर पांच लाख रुपये का ऋण ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.80 लाख रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल पड़ोस में रहने वाली एक युवती व उसकी सहेली और सहेली के एक भाई को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इंद्रलोक कॉलोनी में कुलदीप कुमार गोयल टिंबर कारोबारी है। 24 मार्च को वह अपने प्रतिष्ठान पर गए हुए थे। जबकि घर में मौजूद उनकी पत्नी मंदिर गई थी। जबकि उनका पुत्र ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। जिस वजह से मकान पर ताला लगा हुआ था। जब गृह स्वामिनी मंदिर से पूजा-अर्चना करने के बाद घर आई तो मकान खुला था। जबकि सामान तितर-बितर पड़ा था। घर में चोरी का पता लगने पर पीड़िता ने शोर मचा दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.