प्रयागराज, फरवरी 18 -- लोगों को रकम दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगी करने के चर्चित मामले में नामजद आरोपी आदिल वसी के खिलाफ शाहगंज थाने में एसआई आजाद कुमार ने अवमानना का मुकदमा दर्ज कराया है। आदिल करीब डेढ़ साल से फरार है। कोर्ट के आदेश के चार महीने में सरेंडर का अल्टीमेटम भी समाप्त हो चुका है। ठगी के मामले में तीन आरोपी चर्चित कारोबारी कादिर और उसके दोनों भतीजे काशिफ व आसिफ जेल जा चुके हैं। करेली निवासी अब्दुल शाहिद ने अक्तूबर 2024 में शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि शाहगंज निवासी दो सगे भाई मोहम्मद काशिफ व मोहम्मद आसिफ ने अपने चाचा पटाखा कारोबारी कादिर और सहयोगी आदिल वसी के साथ मिलकर तथाकथित चिट फंड कंपनी बनाकर लोगों को रकम दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये जमा कराए। कंपनी के कार्यालय पर ताला लगाकर फर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.