लोहरदगा, फरवरी 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के व्यवसायियों और कारोबारियों ने सूबे के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण देखा। बजट भाषण शुरू होते ही करोबारियों और व्यवसायियों ने अपनी-अपनी अपेक्षाओं के अनुरूप प्रतिक्रिया दिया। मंत्री के भाषण के दौरान कभी तालियां गूंजीं तो कभी चेहरे पर चिंता की लकीरें चमक आई। बजट में एमएसएमई और लघु उद्योगों के लिए प्रोत्साहन योजनाओं तथा आसान ऋण सुविधा की घोषणा पर जोरदार तालियां बजीं। इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक कॉरिडोर पर खर्च बढ़ाने की बात पर कारोबारियों ने इसे विकासोन्मुखी कदम बताया। स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने, टैक्स प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा डिजिटलाइजेशन को प्रोत्साहन देने की पहल को युवा उद्यमियों ने सकारात्मक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.