मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर शनिवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर चमरपुरा के निकट दो कारों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो जाने से देवर- भाभी गंभीर घायल हो गए। थाना डिलारी के गांव रोशनपुर तेलीपुरा निवासी मोहम्मद आसिफ 31 वर्ष पुत्र वाजिद अली अपनी भाभी नईम जहां 30 पत्नी राशिद हुसैन के साथ कार से ठाकुरद्वारा नगर में स्थित अस्पताल से बच्चे अबूजर की दवा लेने के लिए आ रहे थे। उनकी कर शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर के सामने पहुंची तो एक अन्य कार से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- डंपर चालक और किसान दंपति को रौंदने वाले चालक ने कोर्ट में लगाई सरेंडर की अर्जी दुर्घटना में आसिफ और नईम जहां घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.