कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप ले भागे
नोएडा, मई 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में बदमाश दो कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिल्ली निवासी संचित गुप्ता और विभोर आनंद ने पुलिस से शिकायत की कि वे एक मई को सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में एक कपड़े के शोरूम के बाहर अपनी कार खड़ी कर किसी काम से चले गए। इसी बीच कार का शीशा तोड़कर उनके लैपटॉप, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए गए। पीड़ित वापस लौटे तो चोरी की घटना का पता चला। इसकी शिकायत तुरंत पुलिस से की गई। यह भी पढ़ें- बिल्डर की निर्माणाधीन साइट से सामान चोरी वहीं, हरियाणा गुरुग्राम के रहने वाले साहिल बंसल ने बताया कि वह एक मई को अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में भोजन करने आए थे। उन्होंने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.