झांसी, फरवरी 21 -- सकरार थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-खजुराहो एनएच पर तेजपुरा घुर्राट के पास एक कॉलेज के करीब दो कारों की आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मध्य प्रदेश के उमरी टेहरका निवासी पवन अपने परिवार के सदस्यों मनीष, प्रतिभा व अनामिता के साथ बीती देर शाम रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने मगरवारा जा रहे थे। जैसे ही वह हाइवे पर तेजपुरा घुर्राट के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से नौगांव निवासी शिवम अपने साथी सुमित, बीके, विकास के साथ जा रहे थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कारों के परखचे उड़ गए। दोनों के अगले हिस्से बुरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.