कारों की भिड़ंत में दो लोग जख्मी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- हीरागंज। सुल्तानपुर के लम्भुआ क्षेत्र के शिव कुमार छह लोगों के साथ सोमवार सुबह कार से कौशाम्बी के कड़ा धाम दर्शन पूजन को जा रहे थे। फिरोजाबाद के मनोज कुमार अग्रवाल भी कार से चार लोगों के साथ व्यावसायिक कार्य से कुंडा होते हुए डेरवा जा रहे थे। जैसे ही वह लोग महेशगंज थाना क्षेत्र के महेशगंज बाजार के पास पहुंचे, सामने से दोनों कारें टकरा गईं। इसमें शिव कुमार और मनोज कुमार दोनों घायल हो गए। जबकि दोनों कार सवार अन्य सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसओ संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा और कारों को सड़क से हटवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.