बलिया, अप्रैल 1 -- रसड़ा (बलिया)। रसड़ा-फेफना मार्ग पर अमहर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात करीब बारह बजे तेज रफ्तार कार ने पीछे से आगे जा रही एक अन्य कार में टक्कर मार दी। हादसे में रसड़ा से अपने गांव लौट रहे इलाके के अमहर पट्टी दक्षिण निवासी पूर्व प्रधान 50 वर्षीय मुरारी तिवारी व 29 वर्षीय रमाशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.