हमीरपुर, अप्रैल 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। यमुना नदी के पुल पर देर रात कारों की टक्कर के बाद झगड़े के दौरान मप्र के छतरपुर जिले के युवक की संदिग्ध हालात में पुल से नीचे रेत में गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि कारों के आपस में टकराने के बाद युवक को पुल से नीचे फेंका गया या फिर धक्का-मुक्की में वो नीचे गिरा। घटना स्थल कानपुर नगर के थाना सजेती में होने की वजह से पुलिस ने कार सवार चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा गया है। यह भी पढ़ें- कारों में टक्कर के बाद झगड़ा, संदिग्ध हालात यमुना पुल से गिरकर छतरपुर के युवक की मौत मप्र के छतरपुर जिले के नौगांव कस्बा के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय आदित्य जैन अपनी कार से कानपुर को निकला था। दुर्गा मोड़ के पास से अचानक आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.