लातेहार, मार्च 6 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मटलौंग निवासी रंजन सिंह उर्फ कारू (30 वर्ष) की हत्याकांड का उद्भेदन मनिका थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर लिया है। प्रेम प्रसंग के कारण रंजन सिंह उर्फ कारू को चारों आरोपियों ने मिलकर मार दिया था। पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 103 (1)/238 दर्ज करते हुए लातेहार जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संतु भुइयां, सोनी देवी, जमुना उरांव और शंभू उरांव शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम माईल थाना मनिका ,लातेहार के निवासी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक का मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। बताते चलें कि बुधवार की सुबह मटलौंग के संनगडवा नर्सरी के पास एक युवक का ...