कारूडीह मोड़ के पास 4 वाहनों की टक्कर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
दुमका, जून 8 -- दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क पर कारूडीह मोड़ के पास रविवार को चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और सड़क मोड़ के कारण वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर तक जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.