कारी हसन रजा बने सपा अल्पसंख्यक सभा के विधानसभा अध्यक्ष
मुरादाबाद, मार्च 19 -- समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में नगर के डाकबंगला के निकट स्थित सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान कारी हसन रजा को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का बिलारी विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने मनोनयन पत्र देकर एवं फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों की लगातार अनदेखी और शोषण हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। बैठक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.