कारी कोसी के जलस्तर में वृद्धि : रूपौली के तीन स्कूलों में बाढ़ की पानी
भागलपुर, सितम्बर 5 -- रूपौली (पूर्णिया) से आलोक कुमार की रिपोर्ट विजय कारी कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र की आधे दर्जन पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद प्रखंड क्षेत्र के भौवा परवल, कोयली सिमरा पूरब और पश्चिम, विजय लालगंज,विजय मोहनपुर ,कांप आदि पंचायतों में जनजीवन प्रभावित होने लगी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थित प्राथमिक विद्यालय टोपरा, प्राथमिक विद्यालय दीनासिंह बासा और प्राथमिक विद्यालय साधोपुर मांझोडीह परिसर में पानी प्रवेश कर गया है। बीईओ पंकज कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय दीना सिंह बासा विद्यालय को मध्य विद्यालय बलिया तीनटेंगा में शिफ्ट कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bihar Floods: भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार, इंजीनियरिंग कॉलेज और TMB यूनिवर्सिटी में घुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.