पूर्णिया, सितम्बर 14 -- रूपौली, एक संवाददाता। कारी कोसी नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनजीवन अभी भी अस्त-व्यस्त है। पानी कम होने के बावजूद कई क्षेत्रों में लोगों को आवागमन, पशुओं के चारे और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ एवं जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है। यह भी पढ़ें- नाव से बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, आर्थिक सहायता और सूखा राशन बांटाराहत कार्य और पशुपालन रविवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशु चिकित्सकों की टीम ने घर-घर पहुंचकर मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच की। बीमार पशुओं को आवश्यक दवाएं दी गईं और पशुपालकों को मवेशियों के रखरखाव एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। साथ ह...