लातेहार, मई 2 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की गणेशपुर पंचायत के कारीमाटी गांव में जनशताब्दी वर्ष के शृंखला में नौ कुंडलीय शताब्दी महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन सह ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिलाध्यक्ष सह पुरोहित लवकुमार तिवारी ने विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण कर भूमि पूजन के साथ ध्वजारोहण कराया । महायज्ञ 23 से 25 मई तक आयोजित किया जायेगा। 23 मई को कलश शोभा यात्रा से प्रारंभ होगा। उसके उपरांत शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वानों द्वारा उद्बोधन व संगीत प्रवचन किया जायेगा । वहीं 24और 25 मई को हवन,यज्ञ व विभिन्न प्रकार के संस्कार जैसे दीक्षा,विद्यारंभ व मुंडन आदि नि:शुल्क किया जायेगा। यज्ञ का मूल उद्देश्य मानव में देवता का उदय व धरती पर घर घर स्वर्ग का वातावरण बन सके। साथ ही प्रत्येक मानव में जीवन...