बोकारो, मई 5 -- बेरमो, प्रतिनिधि। सीआईएसफ द्वारा सोमवार को 3.360 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। सीआईएसएफ इकाई सीसीएल करगली के कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर ढोरी एरिया में क्यूआरटी एवं आसूचना कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा कारीपानी कोल डंप के समीप अलग-अलग स्थानों पर जमा किए गए 2 टन एवं अमलो चेक पोस्ट से दीनदयाल चौक एरिया के मध्य 1.360 टन अवैध कोयला जब्त किया। जब्त किए गए कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। गश्ती दल में सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, सउपनि यूके रॉय, प्रधार आरक्षक रामप्रवेश राम, प्रआ/जीडी वंश कुमार सोनकर, महिला आरक्षक पुजा कुमारी व अन्य जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.