बागपत, मई 10 -- बड़ौत। नगर के बीस स्वर्णकारों के करोड़ों रुपये के जेवर लेकर फरार हुए पश्चिम बंगाल के दो कारीगरों में से एक मोहम्मद आयुष शेख से चार दिन में पुलिस जेवरात बरामद नहीं कर पाई, जिसे शुक्रवार की देर शाम कानूनी प्रक्रिया के तहत छोड़ दिया गया। कारीगर यहीं पर रहकर कारीगिरी कर व्यापारियों का पैसा चुकाएगा, जिस पर व्यापारियों ने भी सहमति जताई। नगर के सौरभ जैन, राजीव जैन, आर्जव, सिद्धार्थ जैन, रविंद्र वर्मा समेत 14 सर्राफा व्यापारियों के करोड़ों रुपये का सोना-चांदी लेकर पश्चिम बंगाल के कारीगर मोहम्मद आयुष शेख और मोहम्मद मिनहान शेख 28 अप्रैल को फरार हो गए थे। दोनों कारीगरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी मोहम्मद आयुष शेख को पकड़ लिया था, जिससे चार दिनों तक पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार कारीगर कुछ ...