लखनऊ, जुलाई 4 -- पीजीआई इलाके में शटरिंग कारीगर व मीट दुकानदार अभिषेक रावत (27) के मुख्य हत्यारोपी जिला बदर की सजा काटकर लौटे अखिलेश रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर जा रहे परिजनों ने पीजीआई थाने के सामने रायबरेली मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे हाईवे जाम रहा। परिजन हत्यारोपियों का एनकाउंटर करने की मांग कर रहे थे। सरथुआ में शुक्रवार शाम जगतखेड़ा निवासी अभिषेक की हत्या कर दी गई थी। इसमें पीजीआई पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी अखिलेश रावत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दो साल की रंजिश और तीन दिन पहले हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा, जिसमें अखिलेश के साथियों के खिलाफ एनसीआर भी दर्ज हुई थी। यह भी पढ़ें- जिला बदर की सजा पूरी कर लौटे दबंग ने युवक...